खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है। जहां गोढ़ी गांव में यह घटना सामने आई है।
मृतका का नाम प्रिया मंझवार था जिसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। पुलिस ने बताया कि पति सोहन मंझवार ने पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों का विवाह दो माह पूर्व ही हुआ है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके परिणाम स्वरुप यह घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि प्रिया द्वारा फांसी लगाए जाने के 36 घंटे बाद पति को इस बात की जानकारी हुई, क्योंकि वह काम पर चला गया था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

