खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से कई हजारों की संख्या में विशाल रैली के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे महिलाओं एवं युवा पीढ़ही के लड़के एवं लड़कियों ने बढ़चढ़ का हिसा लिया। तथा आसपास गांव के ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनो ने हिसा लिया।
यह शोभा यात्रा ऐतिहासिक था। कचहरी चौक से नेता जी चौक लंबी लाइन की कतारें देखने को मिली। कर्मा नृत्य डीजे को धुन में झूम उठे लोग ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया के शूभ अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुरे नगर को ध्वज तोरण से सजाकर भगवामय किया गया झांकी ढोल नगाड़े व फूलो की वर्षा कर जय परशुराम के जयकारे के साथ आतिशबाजी कर डीजे की मधुर झंकार के साथ निकली गई।
झांकी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जांजगीर से आरंभ होकर भगवान परशुराम चौक नैला में आरती पूजन के साथ संपन्न हुई। झांकी रैली मे हजारो की संख्या मे ब्राह्मण समाज के पुरूष महिलाए व बच्चे शामिल हुए रैली का जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया गया इसी कड़ी में रमेश शर्मा के निवास नेताजी चौक जांजगीर में रैली का भव्य स्वागत किया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से सुरेश शर्मा सुनील शर्मा महावीर शर्मा पवन सिंघानिया अजय गट्टानी मनोज अग्रवाल भरत टहलनी विकास पालीवाल उमेश सोनी सकेत शर्मा पिंटू शर्मा राजेश शर्मा संतोष पांडे अनिल शर्मा उपस्थित थे।

