खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ 231 वीं वाहिनी द्वारा बैनपल्ली के जंगलों से वाहनों को तोडफ़ोड़/आगजनी करने की घटना में शामिल 02 नक्सलियों पोदिया उर्फ अजय पुनेम मिलिशिया सदस्य एवं सोना लेकाम पीडिय़ा भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनो गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर उन्हे जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 231 वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सीआरपीएफ 231वीं वाहिनी के कमारगुड़ा कैम्प से जी,एफ एवं यंग प्लाटून का बल थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम परलागट्टा एवं बैनपल्ली की ओर रवाना हुये थे। ग्राम परलागट्टा एवं बैनपल्ली के बीच जंगल/पहाड़ी क्षेत्र से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को सुरक्षाबलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु सिविल पुलिस को सौंप दिया गया। सिविल पुलिस के द्वारा से पूछताछ करने उन्होंने पर अपना नाम पोदिया उर्फ अजय पुनेम पिता सन्नु पुनेम निवासी पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर पीडिय़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य एवं सोना लेकाम पिता स्व भीमा लेकाम निवासी पीडिय़ा लेकामपारा थाना गंगालूर जो ग्राम पीडिय़ा भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कार्य करना बताया व वर्ष 2023 थाना किरन्दुल एवं बचेली के बीच रेल्वे दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन वाहन को तोडफ़ोड़ कर आगजनी करने की घटना में शामिल होना बताया। उक्त गिरफ्तार नक्सलियों को थाना किरन्दुल के अप.क्रं. 30/2023 धारा 147, 148, 149, 435 भादवि0 एवं 13(1) 38(1) 39(2) विविक्रिनि अधि. पंजीबद्ध होने से कार्यवाही उपरांत आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

