Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    June 26, 2026

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
    • सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
    • पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
    • औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
    • ​मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
    • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
    • बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया निजात अभियान
    रायपुर

    रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया निजात अभियान

    adminBy adminFebruary 15, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नशे की सामग्री बिक्री करने वाले 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन ने नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। रायपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया है जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए फरवरी माह में पिछले 10 दिनों में अब तक नशे की सामग्री बिक्री करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में सघन पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की जा रहीं है। साथ ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं अपने आसूचना तंत्र के माध्यम से नशे की सामग्री सप्लाई करने वालों पर निगरानी रखीं जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर रायपुर में नशे की सामग्री सप्लाई करने वाले 10 अंतर्राज्यीय तस्करों को विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। ये ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से नशे की सामग्री रायपुर में सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से लगभग 79 किलो 136 ग्राम गांजा, 4.31 ग्राम एम.डी.एम.ए.ड्रग्स, 21 ग्राम अफीम एवं 600 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर रायपुर के विभिन्न थानों में आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। देवेन्द्र नगर थाना एवं गंज थाना में 2 अलग – अलग मामलों में प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप सप्लाई करने वाले कुल 06 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया था और इनके पास से 234 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण करने पर उनके द्वारा सामाग्री महाराष्ट्र के नागपुर से मंगाना पाया गया। जिस पर विशेष टीम गठित कर तत्काल नागपुर रवाना किया गया जहां आरोपी का पता तलाश कर उसके घर पर रेड कार्यवाही की गई।

    जहां से आरोपी कमलेश उपाध्याय के कब्जे से कुल 2994 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी कमलेश उपाध्याय नागपुर में मेडिकल स्टोर का संचालन करता था एवं अवैध रूप से रायपुर के अलग – अलग लोगों को प्रतिबंधित नशीली कोडिन सिरप सप्लाई करता था। कमलेश उपाध्याय से सप्लाई चैन के संबंध में गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण करने पर उसके द्वारा सामाग्री दिल्ली से मंगाना पाया गया। जिस पर विशेष टीम गठित कर तत्काल दिल्ली रवाना किया गया जहां कई दिनों तक आरोपी का पता तलाश कर उसके भण्डारण एवं सप्लाई के संभावित स्थानों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसके पश्चात सुनिश्चित होने पर आरोपी के दुकान पर रेड कार्यवाही की गई। जिस पर दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-02 एस.डी. शाॅपिंग में स्थित गणेश फार्मा में संदीप भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 600 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप जप्त कर कार्यवाही किया गया। आरोपी संदीप भारद्वाज दिल्ली का निवासी है एवं मेडिकल होलसेल व्यवसाय की आढ़ में देश के अलग – अलग राज्यों में प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं टेबलेट की सप्लाई करता था। आरोपी से प्राप्त दस्तावेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार से ज्ञात हुआ है कि संदीप भारद्वाज द्वारा कमलेश भारद्वाज के शिवनाथ मेडिकल स्टोर को 160 पेटी (19200 शीशी) प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप अवैध रूप से सप्लाई किया गया था। इसके साथ ही आरोपी संदीप भारद्वाज द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप/टैबलेट की बिक्री/सप्लाई महाराष्ट्र, असम, गुवाहाटी एवं नागालैण्ड सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता था । रायपुर पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में प्रतिबंधित नशीली कोड़िन सिरप के सप्लाई नेटवर्क पर कार्यवाही करते हुए 02 अंतर्राज्यीय तस्कर सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 3828 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कीमती लगभग 7,65,000 रूपये जप्त किया गया।

    खमतराई थाना के अपराध क्रमांक 111/2024 के प्रकरण में आरोपी रत्नेश सोनीके विरूद्ध कार्यवाही कर उसके कब्जे से 05 किलो 600 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 51,000/- रूपये जप्त किया गया था। आरोपी से रायपुर में गांजा सप्लाई नेटवर्कके संबंध में गहन पूछताछ किया गया। प्राप्त जानकारी एवं आसूचना के तकनीकी विश्लेषण से आरोपी द्वारा सामाग्री धमतरी से मंगाना पाया गया। जिस पर योजनाबद्ध रूप से कार्य करते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाने की संयुक्त टीम द्वारा 02 दिवस पश्चात रायपुर में गांजा सप्लाई करते हुए आरोपी भागवत साहू एवं सुरेश कुंजाम को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से कुल 27 किलो 50 गांजा कीमती लगभग 2,70,500/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया है। भागवत साहू द्वारा ओड़िशा से गांजा लाकर रायपुर एवं सरहदी जिलों में गांजा की सप्लाई किया जाता था.

    थाना सरस्वती नगर के अपराध क्रमाांक 40/23 में आरोपी कंवल जीत सिंह एवं बलराज सिंह निवासी जिला तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त किया गया था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशे की सामग्री सप्लाई करने वाले की पहचान रूपिंदर सिंह उर्फ पिंदर के रूप में हुई। जिसके बारे में पता तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हेरोईन/चिट्टा एवं पिस्टल की तस्करी करते हुए पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिस पर माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन रिमाण्ड प्राप्त कर विशेष टीम द्वारा गुरदासपुर पंजाब से लाया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। इसके साथ ही अवैध रूप से शराब का परिवहन/भण्डारण करने तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 31 प्रकरणों में 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 181 लीटर शराब जप्त की गई, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के कुल 65 प्रकरणों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 194 लीटर शराब जप्त की गई है तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कुल 232 प्रकरणों में 238 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध विभन्न थानों में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस द्वारा नशे की सामग्री सप्लाई करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

    June 26, 2026

    आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

    June 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,160

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,364

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,249
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    By Khabar WorldJune 26, 20266

    राजनांदगांव में बड़ा हादसा, एक मेडिकल कॉलेज रेफर, दूसरे की ICU में जिंदगी की जंग;…

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    June 26, 2026

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

    June 26, 2026

    ​मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    June 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.