खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट 2024-25 में वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि नया रायपुर में आईटी हब विकसित किया जाएगा। विष्णु सरकार द्वारा बजट में अगले 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य।
* युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना।
* दीनदयाल उपाध्याय भूमि कृषि मजदूर योजना प्रारंभ करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
* युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का इसी बजट में प्रावधान।
* स्टेट कैपिटल योजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
* शक्तिपीठ परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
* श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान।
* कुनकुरी में कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जाएगी।
* कृषि बजट में 33% की वृद्धि हुई है, अब इसका कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान हुआ है।
* कुनकुरी, रामचंद्रपुर, खडग़ांव, शीलफिलि में कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
* दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय की स्थापना।
* 14 विकासखंड में नवीन नर्सरी की स्थापना।
* सिंचाई परियोजनाओं के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान।
* केलो परियोजना के तहत रायगढ़ में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान।
* सिंचाई बांधों के लिए 72 करोड रुपए का प्रावधान।
* सिंचाई के लिए रकबे के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान।
* 10 करोड़ से अधिक के 156 कार्यों के लिए प्रावधान।
* केलो परियोजना के नहर निर्माण कार्य 100 करोड़ से पूरा किया जाएगा।
* राज्य जल केंद्र की स्थापना के लिए 1 करोड़ का प्रावधान।
* सिंचाई बांधो की सुरक्षा के लिए 72 करोड़ रुपए का प्रावधान।
* स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए 561 करोड रुपए का प्रावधान।
* पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 70 हजार 539 करोड़ का प्रावधान, 70 प्रतिशत वृद्धि।
* ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु 2887 करोड़ का प्रावधान।
* सड़कों के लिए 841 करोड़ का प्रावधान।
* कचरा प्रबंधन की योजनाओं के लिए 400 करोड़ का प्रावधान।

