खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौंसरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य कावेरी वर्मा एवं मुख्य अतिथि सरपंच महोदय एवं प्रमुख ग्राम वासियों के उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रूद्र नारायण सोनी एवं डॉ शीला शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं राज्य गीत से किया गया इसके पश्चात खेल के क्षेत्र में कला के क्षेत्र में एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत के विविध संस्कृतियों का छात्रों द्वारा नृत्य, नाटक एवं गीत के माध्यम से अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया जिसकी सराहना उपस्थित सभी लोगों ने किया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विनस सी भूषण, मनोज बखला, सत्य प्रभा किरण टोप्पो, स्वाति पाटिल, पुनीता जायसवाल, अनुपमा कौशिक, उषा किरण सिवने एवं एवं विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्य विकास श्रीवास, परशुराम, गोपी आदि का विशेष सहयोग रहा।

