खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। विधानसभा में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका लगा है। पत्थलगांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य और जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बुधियारीन सोनी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
जानकारी के अनुसार बुधियारिन सोनी ने शुक्रवार को कुनकुरी में जिला भाजपा के महामंत्री भरत सिंह के निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, जिला पंचायत,जशपुर के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव,भाजयुमो के अमन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

