खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर थाना रतनपुर आरोपी दिव्यांशू साहू पिता भरतलाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि करैहापारा रतनपुर का रहने वाला दिव्यांषु साहू से इसकी पहचान वर्ष 2022 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई जिससे बातचीत होती रही तथा इस बीच वर्ष 2022 में ही दिव्यांशु साहू प्रार्थिया के घर गया और प्रार्थिया को शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। तब से लगातार शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाते आया है पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर अब शादी करने से इनकार कर रहा हैं कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी दिव्यांशु साहू निवासी करैहापारा रतनपुर को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, आर. कीर्ति पैकरा, रामधीर टोप्पो, अजय सोनी, आशीष राठौर की विशेष भूमिका रही।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज – मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है – मंत्री राजेश अग्रवाल
- पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक
- नाफेड ने शुरू की किसान हितैषी नई पहल, छत्तीसगढ़ के शशिकांत द्विवेदी ने लिया हिस्सा
- हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

