खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक वाय.अक्षय कुमार केनिर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समय समय पर ग्रामों में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को ठगी से अपराधों से बचने जागरूक किया जा रहा है। इसी तारत य में आज रविवार को फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भीरागांव में चलित थाना लगाया गया। चलित थाना के कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी फरसगांव उपनिरीक्षक नरेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक पंचू राम मरकाम सहित स्थानीय सरपंच, उपसरपंच, पंच सहिय ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने चलित थाना के माध्यम से उपस्तिथ ग्रामीणों से पुलिस में लंबित शिकायत, अपराध या अन्य मामलों की जानकारी लेकर मौकेपर ही उनका निराकरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड एवं महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया एवं उनसे बचने के उपाय भी बताए गए। त्योहारी सीजन के दौरान अपराध से बचने गांव वालों को विभिन्न समझाइश दी गई। जिसमें फेरी लगाने वाले, सामान बेचने वाले या सोना चांदी व बर्तन साफ सफाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने हिदायत दिया गया। किसानों को मक्का खरीदी, धान खरीदी कर पैसा नहीं देकर ठगी करने वालों से भी सतर्क रहने समझाइश दी गई। गांव में कोई दुर्घटना होने पर तत्काल थाना में सूचित करने कहा गया।

