खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही द्वारा लिखित पुस्तक बस्तर के महानायक का विमोचन किया। रुद्र नारायण पाणिग्रही ने बताया कि बस्तर में अंग्रेजी दासता के खिलाफ संघर्ष करने वाले अनेक शूरवीरों का योगदान है, 1774 से लेकर 1910 तक लगभग 10 बड़े विद्रोह और संघर्ष हुए। इन विद्रोह में अनेक वीर नायक बस्तर के बीहड़ों से निकलकर अपने अधिकारों, संस्कृति, जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए मराठाओं और अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लिया। बस्तर जैसे आदिवासी अंचल में अनेक आंदोलन हुए, वह बहुत ही कम देखने को मिलता है। इस पुस्तक में ऐसे महान नायकों-नायिकाओं केसाथ महत्वपूर्ण विद्रोहों को संकलित किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाक्रम, महत्वपूर्ण विद्रोह को संकलित कर पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है साथ ही बस्तर के चालुक्य वंश के राजाओं की वंशावली के साथ उनके कार्यकाल की जानकारी प्रस्तुत की गई है। इस दौरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी.,आयुक्त बस्तर संभाग श्याम धावडे, भूतपूर्व विधायक संतोष बाफना, भूतपूर्व सांसद दिनेश कश्यप, श्रीनिवास मद्दी, संग्राम सिंह राणा, संजय पांडे, नरेंद्र पाणिग्राही, वरिष्ठ पत्रकार एस. करीमुद्दीन सहित अन्य उपस्थित थे।
Trending
- सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
- पारदर्शिता, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, समयबद्ध भुगतान और प्रक्रियाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग में लागू होगा ‘वमिस’
- लाखे नगर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया सावन महोत्सव
- छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, पवन देव और जीपी सिंह को अहम जिम्मेदारी
- हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने किया रुद्राभिषेक
- जर्जर पंचायत भवन भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे सरपंच-सचिव; मलबे में दबे सरकारी रिकॉर्ड
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से नहीं किया जा सकता बाहर
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, 37.50 लाख की संपत्ति लौटाई

