“फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी में प्रत्येक रविवार को होता है ऑप्टिकल टेस्ट”
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। सूर्यांश कैरियर अकादमी के फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा सूर्यांश प्रांगण सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हेतु “पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण” के अंतर्गत साप्ताहिक ऑप्टिकल टेस्ट का आयोजन 28 जनवरी को किया गया है जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के ऊंचीकूद, लंबीकूद, गोलाफेंक एवं दौड़ का टेस्ट लिया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले टेस्ट के माध्यम से प्रशिक्षणर्थियों के प्रशिक्षण में हो रहे गुणवत्ता को जांचने का अवसर मिलता है।
छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों के द्वारा प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता के लिए निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 10 कि.मी. का रोड रनिंग करवाया जाता है। शेष दिवस सूर्यांश प्रांगण में प्रशिक्षणर्थियों को दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद एवं गोलाफेंक सहित अन्य अभ्यास कराये जाते हैं। अतिथि कोच के रूप में प्रत्येक दिवस अलग अलग अभ्यागतों को आमंत्रित किया जाता है जिनमें पुलिस अधिकारी राहुल सूर्यवंशी, उमेश रत्नाकर, राजू लाठेवाल, कमलेश कुमार, राकेश रत्नाकर एवं कु. ऋतु फर्रे के द्वारा विभिन्न ऑप्टिकल एवं रोड रनिंग की तैयारियों के बारे में बारीकी से जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि सूर्यांश फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी द्वारा प्रत्येक दिवस ऊंची कूद, लंबीकूद, भालाफेंक एवं दौड़ सहित समस्त तरह के शारीरिक अभ्यास कराया जा रहा है। लगातार चलने वाले निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण में प्रत्येक सप्ताह आप्टिकल टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षणार्थियों के प्रदर्शन के अनुरूप उन्हें सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है।
ज्ञात हो कि 13 जनवरी 2024 से “पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण” का शुभारंभ किया गया है जिसमें प्रतिदिन शारीरिक दक्षता के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर अभ्यास एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। “पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण” में सहभागिता करने के इच्छुक अभ्यर्थी अभी भी प्रांगण में उपस्थित होकर पंजीकरण करा शिविर का लाभ उठा सकते हैं। सूर्यांश कैरियर अकादमी, सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) द्वारा वर्ष भर राज्य सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग, व्यापम, रेल्वे, कर्मचारी चयन आयोग, इंजीनियरिंग, नीट, जे.ई. ई. सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए नि: शुल्क तैयारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

