खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी चौकी में झंडा विवाद हो गया है। दरअसल, घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।
इस घटना के विरोध में आज सुबह से ही बड़ी संख्याा में ग्रामीणों ने डिंडौरी पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी के साथ झंडे और तोरण का अपमान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सहित उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया।
इसको लेकर लोरमी के एसडीएम प्रवीण तिवारी सहित एसडीओपी डीके सिंह मौके पर पहुंचे। जहां तत्काल 6 आरोपियोंं को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ अब नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूरी घटना को लेकर एसडीएम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी पहुंच गए थे। जिनके द्वारा पटाक्षेप करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

