खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पासपोर्ट कार्यालय विधिवत लोकार्पण किया गया। जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विधायक किरण देव ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय की हमारी बरसों पुरानी मांग रही है, शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में नयें पासपोर्ट कार्यालय खुलने पर समस्त बस्तर वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उन्होने कहा कि बस्तर वासियों के लिए हर्ष का विषय है। पासपोर्ट कार्यालय के खुलने से बस्तर के लोगो को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने
की समस्या से निजात मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हितार्थ और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

