खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित थाना चिंतागुफा अन्तर्गत कैंप टोण्डामरका में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या को मोबाईल टावर लगाकर क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा गया। जिलें में नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से आम लोगों को मूल-भूत सुविधायें मिल रहे है।
मोबाईल कनेक्टिविटी होने से क्षेत्रों में निवास कर रहे आम जनता देश-दुनिया की खबरों से रूबरू होंगे। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में जिला पुलिस बल सुकमा, 206 वाहिनी कोबरा एवं 131 वाहिनी सीआरपीएफ की विशेष भूमिका रही है।

