Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन
    • मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर
    • कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल
    • उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
    • खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आम आदमी पार्टी, सैनिक पार्टी के पदाधिकारी और अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में विलय
    रायपुर

    आम आदमी पार्टी, सैनिक पार्टी के पदाधिकारी और अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में विलय

    adminBy adminJanuary 23, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री साय ने कहा : सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्य हो रहा, भाजपा पर देश का विश्वास बढ़ा

    प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा : हमें और ज्यादा मेहनत करनी है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वसमावेशी जनकल्याणकारी नीतियों, रीति-नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नव सदस्यता अभियान के तहत भारी संख्या में राजनीतिक नेताओं, पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा मुख्य प्रवक्ता, विधायक व नव सदस्यता सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी अजय चंद्राकर, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद द्वय सुनील सोनी व चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक द्वय पुरंदर मिश्रा व योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित थे। नव सदस्यता कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण भाजपा में शामिल हुए वहीं अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के विनोदकुमार पटेल ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया। इसी प्रकार सैनिक पार्टी के महेन्द्रप्रताप सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास केलकर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रविंद्र ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग धरम भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमलकांत साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवसेना संतोष यदु, प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय गबेल, तरुण बैद्य, मनभजन साहेब टंडन, श्यामलाल बंजारे, दीपक पात्रे, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश यादव, दुर्गा लाल केवट, सत्यनारायण सांडे, मोहित यादव, डॉक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, राजेंद्र पासवान, अनुराग मधुकर, यशवंत भारद्वाज, संकल्प दुबे, ओंकार वर्मा, प्रकाश पाल, रमाबाई मिरी, सूर्यविजित मिरी, विशाल महिलांग, मनोज यादव, प्रतीक राय, रोहित कुमार देवांगन, अजय कुमार गुप्ता, शिवम दास, उमेश राजवाड़े, दीनबंधु देवांगन, प्रदीप निर्मलकर, गीता यादव, दीपक कुमार वर्मा, भीकम यदु, मुकेंद्र बंजारे, शिवचंद निर्मलकर, प्रमिला बंजारे, संतोषी खरे, सुजाता रात्रे, सोनम जांगड़े, सूर्य साहू, ओमप्रकाश टंडन, अजय मनहर, अनिल भास्कर, हेमंत मिरी, सन्निध्य द्विवेदी, राजा यदु, मोहनलाल थावरे, लक्ष्मी नारायण, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, विधायक प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण भाजपा में शामिल हुए।

    भाजपा में विलय की घोषणा करने वाली अखंड लोकतांत्रिक पार्टी छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समर्थक विनोद कुमार पटेल, भूरेलाल साहू, यदुनाथ वर्मा, सुधीर साहू, शिव साहू, हेम मोहन साहू, अमित कुमार साहू, ताम्रध्वज धीवर, विजय कुमार साहू, कृष्णकांत पांडे, अरुण कैवर्त्य, विनय पांडे, खम्हन यादव, लाला साहू, महेंद्र वर्मा, गगन ध्रुव, विवेक साहू, श्यामलाल कैवर्त्य, सुमित ध्रुव, राजा साहू, मनोज टंडन, रवि पटेल, गोविंद पटेल, अमित पटेल, धीरज पटेल, नीरज पटेल, दशरथ पटेल, सत्येंद्र ध्रुव, विवेक पटेल सहित हजारों की संख्या में अखंड लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसी प्रकार सैनिक पार्टी के महेंद्रप्रताप सिंह राणा, वारिज कुमार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, रोशन त्योहरे, प्रभात कुमार साहू, मनोज कुमार साव, प्रभाकर सिंह सेंगर, विजय कुमार साव, प्रमेन्द्र कुमार, नरेश कुमार साहू, लाल देव सिंह, संतोष कैवर्त, पुनीत पारकर, नागेश्वर, प्रीति तिवारी, रवि प्रताप तिवारी, रामअनुज कुमार शर्मा आदि पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ली।

    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक एवं गौरव का दिन है आज विभिन्न पार्टियों के हजारों लोग एवं भूतपूर्व सैनिक भी भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर के सदस्यता ले रहे हैं। आप सभी की उपस्थिति से भाजपा और मजबूत होगी और आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों में विजय प्राप्त कर केंद्र में पुनः एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे। सोमवार को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक दिन रहा, जहां 500 वर्षों बाद भगवान रामलला को टेंट से मंदिर में पुन: प्रतिष्ठित किया गया। कल पूरी दुनिया राममय हो गई।। कल छत्तीसगढ़ में भी दिवाली जैसा माहौल रहा। भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में भी कई वर्ष बिताए हैं। भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान सबको अपने साथ लेकर चले, माता शबरी के आश्रम में जाकर जूठे बेर खाए। भाजपा अंत्योदय की विचारधारा वाली पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अनुरूप पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य हो रहा है और जिसके लिए भाजपा पर देश की जनता का विश्वास बढ़ा है। आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भरोसा व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाया और भाजपा की सरकार बनाई। सरकार बनाने के बाद भाजपा मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय भाजपा की प्रदेश सरकार ने ले लिया है। 2 साल का बकाया धान बोनस भी प्रदेश के किसानों को दे दिया गया है। पीएससी घोटाले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई है। सभी योजनाओं को जल्द-से-जल्द लागू करेंगे। आप सभी ने भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र सेवा की जो भावना जागृत की है, उसे हमें आगे तक ले जाना है।

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी माथुर ने इस मौके पर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा 400 से ज्यादा सीटों पर जीतकर भाजपा बहुत आगे जाने वाली है। कल हम सभी ने देखा कि दुनिया ने एक बार फिर से दीपावली मनाई है। ऐसा कोई गांव नहीं रहा होगा जहां भगवा ध्वज नहीं लहराया हो। माथुर ने कहा कि हिंदुस्तान इसका गवाह है आने वाला समय हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी का पल होगा। इस लिहाज से आपके एक-एक मिनट का उपयोग हमें करना है। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमें अभी रुकना नहीं है, पूरे हिंदुस्थान को हम सब मिलकर एक आदर्श हिंदुस्थान बनाएंगे। दुनिया की नजर हिंदुस्थान पर हो, ऐसा हिंदुस्थान हमें बनाना है। भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं से माथुर ने कहा कि आने वाले दो-तीन महीने में हमें और ज्यादा मेहनत करनी है और आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाकर देश में फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए माथुर ने कहा कि भाजपा का जब गठन किया गया था, तब कोई कल्पना नहीं की जा सकती थी कि एक दिन ऐसा आएगा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी, लेकिन हम धीरे-धीरे आगे चलते गए। कई प्रकार की प्रतिकूलता आईं, कई प्रकार के आरोप सहे लेकिन हम डगमगाए नहीं। मन में दृढ़ संकल्प था कि राजनीति करने के लिए हमने पार्टी नहीं बनाई। कुछ लोग बैठकर पार्टी का गठन करते हैं लेकिन हमारी सोच राष्ट्रवाद की थी, राष्ट्र की सेवा करने की थी, देश को पुनः विश्वगुरु बनाने की थी, देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाने की सोच थी। भाजपा किसी एक जाति की नहीं, किसी क्षेत्र की नहीं किसी नेता की नहीं है, यह पार्टी आप जैसे लाखों कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यक्रम को मुख्य प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldOctober 13, 20263

    *वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत विकास दर देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी…

    गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर

    October 13, 2026

    कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 13, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल

    October 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.