खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रगट की।
स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू और अजय जामवाल भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिता हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगदलपुर के विधायक प्रतिनिधि सोयम मुक्का, धनीराम बारसे, हूंगा राम मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
Trending
- सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त
- विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी
- छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें
- पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार
- नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त

