खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और उच्च न्यायिक सेवा अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने अरविंद कुमार वर्मा को 2 साल की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल अपने कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी रहेगा।

