Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

    October 10, 2026

    सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना

    October 9, 2026

    जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
    • सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना
    • जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
    • अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक
    • अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
    • सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
    • साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गांव, गरीब, किसानों और हितग्राहियों को लाभान्वित करने संवेदनशीलता से करें कार्य: कलेक्टर राहुल देव
    बिलासपुर

    गांव, गरीब, किसानों और हितग्राहियों को लाभान्वित करने संवेदनशीलता से करें कार्य: कलेक्टर राहुल देव

    adminBy adminJanuary 16, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने विभागवार सभी योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांव, गरीब, किसानों और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने पूरी संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेरित किया। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने, समग्र शिक्षा के मूल्यांकन तथा स्कूली बच्चों के नियत समय में पाठ्यक्रम पूर्ण करने, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर देव ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि नोडल अधिकारी केन्द्र के प्रबंधक से लगातार सम्पर्क में रहे, कोई भी पंजीकृत किसान धान बेचने से वंचित न हो, इसकी उचित व्यवस्था हो। अवैध धान पाए जाने पर सख्ती से कार्यवाही करें। नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगरीय निकायों में साफ-सफाई, पानी, बिजली आदि की बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को प्राथमिक क्षेत्र के पात्र लोगों को तत्काल लोन उपलब्ध कराने बेहतर कार्ययोजना बनाने कहा। कलेक्टर ने आधार के संबंध में जानकारी लेते हुए कैम्प लगाकर सभी लोगों का आधार अद्यतन करने कहा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास के अधिकारी को जिले के पीवीटीजी आंगनबाड़ी केन्द्रों मे बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि सुपोषण के मामले में मुंगेली जिला अंग्रिम पंक्ति में रहा है, हमें इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए बेहतर प्रयास किया जाना चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने जनपद पंचायतों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आवास योजना, पेंशन आदि योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए हितग्राहियों को त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।
    कलेक्टर देव ने अवैध शराब के मामलों पर संज्ञान लेते हुए छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारी को जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना के मामलों पर संज्ञान लेते हुए परिवहन अधिकारी से वाहन फिटनेस प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा सड़क सुरक्षा की बैठक, चिन्हांकित ब्लैक स्पाॅट को ठीक करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न हो। इसी प्रकार उन्होंने पीएम जनमन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकसित भारत संकल्प यात्रा आदि की गहन समीक्षा करते हुए सभी विषयों पर तत्परता से कार्य करते हुए उल्लेखनीय प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

    22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम, कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली जानकारी

    22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के मद्देनजर जिले में भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर देव ने इस कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की और सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिष्ठित मंदिरों में दीपदान, दीप प्रज्वलन, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर देव ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकारियों को दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों से अवगत कराया और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया।
    बैठक में वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, एटीआर के डिप्टी डायरेक्टर विष्णु नायर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान एवं अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    जिला अस्पताल में सनसनीखेज वारदात: महिला टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव

    October 7, 2026

    ’सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल’

    October 7, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

    By Khabar WorldOctober 10, 20265

    *भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया…

    सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना

    October 9, 2026

    जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

    October 9, 2026

    अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी

    October 10, 2026

    सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना

    October 9, 2026

    जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

    October 9, 2026

    अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक

    October 9, 2026

    अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर

    October 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.