खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा पर छत्तीसगढ़ में सभी शासकीय कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु चर्चा किया एवं ज्ञापन सौंपा, चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जायेगा। हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बड़ा गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण हुआ है। छत्तीसगढ भगवान श्री राम जी की माता कौशल्या जी की जन्मस्थली है । छत्तीसगढ़ वासी इस दिवस को दीपावली उत्सव की तरह मनाने जा रहे हैं।

