खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में निकली सामाजिक सद्भावना यात्रा नारायणपुर बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के तत्वाधान में सुरक्षा मंच के संरक्षक पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में सामाजिक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया है। यह सामाजिक सद्भावना यात्रा नारायणपुर से प्रारंभ होकर बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों से होते हुए माता दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा में समाप्त होगी। यह सद्भावना यात्रा नारायणपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों से होती हुई, बस्तर जिले के मुंडागांव होते हुए सद्भावना यात्रा आज बुधवार को आगे बढ़ रही है, 11 जनवरी को बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी के मंदिर में यात्रा का समापन होगा। बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संयोजक महेश कश्यप ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आदिवासी समाज में सद्भावना का प्रचार-प्रसार करना और दिवासी समाज को उन षड्यंत्रों के प्रति जागरूक करना है, जो माता दंतेश्वरी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं, इस यात्रा के जरिए गांव-गांव में उन षड्यंत्रकारियों का चहेरा उजागर करना है, जो आदिवासियों को उनकी संस्कृति से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। महेश कश्यप ने कहा कि इस यात्रा में ऐसे लोगों की पहचान करना भी है, जो अनुसूचित क्षेत्रों में धर्मांतरण को बढ़ावा और संरक्षण देते हैं। बस्तर सांस्कृतिक सुरक्षा मंच के संयोजक महेश कश्यप ने कहा कि यह सद्भावना यात्रा नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के विभिन्न गांवों में सद्भावना का संदेश देगी और 11 जनवरी को बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी के मंदिर में जाकर यात्रा का समापन होगा।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

