भाजपा ने किया चक्काजाम, स्कूलो में छुट्टी कर दी गई, पूरा पखांजूर बंद
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर, 08 जनवरी। जिले के पखांजुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय को बीती रात दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया जिसके बाद पूरे पखांजुर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गुस्साए भीड़ ने विकास पाल और बप्पा गांगुली के घर पर पत्थरबाजी किया है, साथ तोडफ़ोड़ कर आगजनी का प्रयास किया गया है।
पखांजूर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबल के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात किए गए है। वहीं भाजपा एवं असीम राय के समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया है। क्षेत्र के सभी स्कूलो में छुट्टी कर दी गई है, इसके अलावा व्यापारियों ने अपनी दुकानें सुबह से बन्द रखी है। आज सोमवार सुबह विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी पखांजूर धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होने कहा कि असीम राय की हत्या को अंजाम देने वालों को बक्शा नही जाएगा। मंतू राम पवार भी आंदोलन में शामिल होकर अपने संबोधन में कहा कि साजिश रचने वाले और हत्यारे को सजा देने की मांग किया है।
भाजपा नेता असीम राय के समर्थकों द्वारा हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं, जिसके चलते आज पखांजुर पुराना बाजार चौक पर सडक़ बाधित कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की जा रही हैं। स्थिति से निपटने कांकेर डीआईजी बालाजी राव समेत एसपी दिव्यांग पटेल पखांजूर पहुंच चुके हैं, पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी पखांजूर में मौजूद हैं।
पखांजुर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार ने कहा कि भाजपा नेता असीम रॉय को खुलेआम पुराना बाजार चौक पर गोली मारकर हत्या कर दिया जाता हैं। इस इलाके में चारो तरफ सीसी टीव्ही कैमरा लगा हुआ है, बावजूद इसके पखांजुर पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होने कहा कि पुलिस हत्या के आरोपियों को तत्काल गिर तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, दो नकाबपोश युवको के द्वारा घटना को अंजाम देने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। उन्होने कहा कि बहुत जल्द आरोपियों की शिना त कर गिर तार कर लिया जायेगा।
उल्लेखनिय है कि पखांजुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम रॉय को गोली मारकर हत्या के बाद पखांजुर सिविल अस्पताल में उन्हें लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद देर रात्रि में भाजपा समर्थको ने पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के सामने नगर पंचायत के वार्ड कांग्रेस पार्षद विकास पाल के होटल में तोड़-फोड़ कर आगजनी की गई है। इस दौरान पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

