Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू

    June 24, 2026

    मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं
    • राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू
    • मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
    • गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका
    • अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह में भारी सुरक्षा चूक; बारिश और अंधेरे का फायदा उठा 11 अपचारी बालक फरार
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
    • छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज
    • मुख्यमंत्री साय आज जाएंगे दिल्ली…
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    रायपुर

    विवाह योग्य युवक-युवतियों के सामाजिक परिचय सम्मेलन समाज के लिए लाभदायक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    adminBy adminJanuary 7, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर में सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभदायक होते हैं। समाज के गुरु बालदास साहब ने अपने पुत्र का विवाह, समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह में कराकर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से वर-वधु खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ता, एक मंच पर ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्राप्त होता है। आगे चलकर वे विवाह के पवित्र बंधन में बंधते हैं। ऐसे आयोजनों से समय और धन की बचत होती है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि पश्चिमी संस्कृति में विवाह भले ही कॉन्ट्रेक्ट होता है लेकिन हमारी संस्कृति में विवाह एक पवित्र संस्कार और सात जन्मों का साथ होता है। ऐसे आयोजनोें से दो परिवारों को शादी संबंध स्थापित करने में काफी सहूलियत होती है।

    मुख्यमंत्री साय ने इसके पहले बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भंडारपुरी गद्दीनशीन धर्म गुरु बालदास साहब, नवनिर्वाचित विधायक गुरु खुशवंत साहब, पूर्व राज्य सांसद भूषण लाल जांगड़े, पूर्व लोकसभा सांसद गोविंद राम मिरी, समाज के संरक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे, सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे भी उपस्थित थे। समाज द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ध्येय वाक्य ‘‘सबका साथ, सबका विकास। सबका विश्वास और सबका प्रयास‘‘ का अनुसरण कर रही है। हमने लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मोदी जी की गारंटी पर अमल की शुरूआत कर दी है। उन्होंने सतनामी समाज द्वारा नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन की मांग के संबंध में कहा कि राज्य सरकार सतनामी समाज के विकास के लिए जो भी जरूरी सहयोग होगा करेगी। नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करेंगे।

    गुरू बालदास साहब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से ऐसे सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि उनकी समिति द्वारा 23 वर्षाें से परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विभिन्न आयोजनों में अब तक लगभग 19 हजार 500 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। जिनमें से लगभग 65 प्रतिशत विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। नवनिर्वाचित विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को लाभ मिलता है। युवक-युवतियों और उनके परिवारजनों को एक-दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। आसानी से विवाह संबंध बनते है। और शादी- ब्याह में समय और धन की बचत होती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पदाधिकारियों की बड़ी बैठक आज

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज जाएंगे दिल्ली…

    June 24, 2026

    मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी

    June 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,363

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    धर्म आध्यात्म

    कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं

    By Khabar WorldJune 24, 20261

    संत कबीरदास जयंती 29 जून को है। ये कबीरदास जी की 649वीं जन्म वर्षगांठ होगी।…

    राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू

    June 24, 2026

    मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

    June 24, 2026

    गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कबीरदास जयंती कब है ? जानें उनके जीवन से जुड़ी वो बातें, जिनसे आप अनजान हैं

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति भवन में जब गूंजा रोहित का नाम: रितिका की आंखों में दिखे गर्व के आंसू

    June 24, 2026

    मंगलवार को फिर ‘कॉकटेल 2’ ने मारी बाजी, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन

    June 24, 2026

    गर्मियों का सुपरफूड ‘जामुन’: स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम, जानें इसके चमत्कारी फायदे और सेवन का सही तरीका

    June 24, 2026

    अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह में भारी सुरक्षा चूक; बारिश और अंधेरे का फायदा उठा 11 अपचारी बालक फरार

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

    June 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.