खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मट्टीमरका के इंद्रावती नदी में डूबे छात्र का शव 47 घण्टे के बाद बरामद कर लिया गया हैं। आज रविवार को भोपालपटनम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विदित हो कि गुरुवार को भोपालपटनम के इंद्रावती कॉलेज से 12 से 15 छात्र छात्राएं पिकनिक मनाने भोपालपटनम से 18 किलोमीटर दूर मट्टीमरका गये थे।
यहां पिकनिक के दौरान बीएससी फाइनल के छात्र मुकेश कविराज नदी में नहाने के दौरान डूब गया। साथी छात्रों ने इसकी सूचना भोपालपटनम थाने को दी। सूचना पर एसडीआरएफ व नगर सेना की टीम घटना स्थल पहुंचकर लापता छात्र के शव को करीब 47 घण्टे बाद घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर बरामद किया।
भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि इंद्रावती नदी में डूबे छात्र मुकेश का शव घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया गया है।

