खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। वन मंत्री केदार कश्यप मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल पहुंचे थे। यहां भरपूर जनादेश पर उनका आभार करने पहुंचे तो उनके इंतजार में खड़े सैकड़ों समर्थकों को घंटों खड़ा देख वे स्वयं को रोक नहीं पाए और उनको मिल रहे जनता के प्यार और उन पर जनता के विश्वास को देखते हुए वे अपनी कार से उतरकर अपने जूता उतारकर पूरे समर्थकों के सामने नतमस्तक हो गए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं, आपने जिस उम्मीद और विश्वास से मुझे प्रचंड मतों से जिताया है। आपसे किया एक-एक वादा पूरा करूंगा, यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, हर वादा आपका पूरा होगा।

