खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की पखांजुर पुलिस ने हत्या के अपराध में आजीवन सजा काट रहे हत्या के आरोपी को मिले पेरोल के बाद जेल से छुट्टी लेकर आपने घर आने के बाद आपने घर से 02 वर्ष तक फरार हत्या का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी आपने मामी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल से छुट्टी लेकर घर आया था, घर से आरोपी फरार होने के बाद लगातार पुलिस खोजबीन कर रही थी, जिसे आज पखांजुर पुलिस ने आरोपी को सुकमा से गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

