Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    August 21, 2026

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
    • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
    • केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
    • सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
    • विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
    • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
    • श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, ​शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश
    बिलासपुर

    कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार, गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

    adminBy adminJanuary 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला कार्यक्रम अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के 41 पीवीटीजी ग्रामों में पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने पीवीटीजी ग्रामों में लगाए जा रहे शिविर के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें जमकर फटकार लगाई। साथ ही बैठक में अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी और जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोले जाने संबंधी आंकड़ात्मक जानकारी नहीं उपलब्ध करा पाने पर लीड बैंक मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

    कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत सर्वे का कार्य शीघ्र पूरा कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हितग्राहियों की सूची तैयार करने और उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए जिले के 41 पी.व्ही.टी.जी. ग्रामों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित कुल 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना का जिले में गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करें।

    कलेक्टर ने छुटे हुए लोगों का आधारकार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ वंचित हितग्राहियों को पात्रतानुसार पीएम आवास, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, मातृ वंदना एवं सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने व स्कूली छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र वितरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने खुड़िया और शिवतराई में मेगा शिविर लगाने हेतु कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक संचालक सुभूमिका देसाई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    जिला पंचायत सीईओ ने डंगनिया और सुरही में आयोजित जनमन शिविर का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए आज ग्राम डंगनिया और सुुरही में लगाए जनमन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से चर्चा की और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रोत्साहित किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोरमी सीईओ राजीव तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनदर्शन के आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर

    August 18, 2026

    हौसले के आगे दिव्यांगता नहीं बनी बाधा- विद्या साहू ने सीजी पीएससी परीक्षा में चयनित होकर सपनों को दी नई उड़ान

    August 18, 2026

    हर घर जल योजनाओं के लंबित भुगतान को मंजूरी, जल स्रोतों की स्थिरता पर जोर

    August 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    By Khabar WorldAugust 21, 20262

    *स्वतंत्रता संग्राम, ‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा रही मुख्य आकर्षण का…

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित

    August 21, 2026

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    August 21, 2026

    केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट

    August 21, 2026

    सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़

    August 21, 2026

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

    August 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.