खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के बेचापाल पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर निलेश वंजाम पिता स्व. डूमा वंजाम उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी तामोड़ी स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन एवं डिप्टी कमाण्डेंट सत्य नारायण तंवर (आसूचना शाखा) सीआपीएफ के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। विदित हो कि लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 167 ईनामी नक्सली सहित कुल 655 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

