खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की तैयारी में लग गई है, और इसकी शुरूआत बस्तर से होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जगदलपुर में करने जा रही है।
भाजपा सूत्रों की माने तो यह कार्यक्रम 06 जनवरी को होगा और इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा संगठन की बैठक चलती रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मंगलवार को अपने प्रथम दंतेवाड़ा दौरे के बाद देर शाम को जैसे ही बस्तर जिले में प्रवेश किया वैसे ही वे सीधे जगदलपुर भाजपा कार्यालय पहुंचकर यहां उन्होंने संगठन की बैठक ली। जिसमें 06 जनवरी को होने वाले संभागस्तरीय कार्यकर्ता स मेलन के बारे में बताया। साथ ही इसे बेहतर तरीके से करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
बताया जा रहा है कि इसमें कई दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल होंगे। इसके लिए जगह तय करने से लेकर अन्य तैयारियों के लिए भी सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

