खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में ट्रक चालकों की हड़ताल बेशक समाप्त हो गई। दो दिनों तक चले हड़ताल में आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रकों के पहिये थमने के कारण सब्जी मंडी में सब्जियों की सप्लाई नहीं हो सकी जिससे सभी सब्जियां काफी महंगी हो गई। हर सब्जी के दाम दस से बीस रुपए प्रति किलों के दर से बढ़ गए। थोक के साथ ही चिल्हर में सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं ने बताया, कि दो दिनों की हड़ताल ने उनके व्यापार को काफी प्रभावित किय।
हिट एंड रन कानूनों में बदलाव को लेकर जिस तरह से पूरे देश में ट्रक चालकों ने हड़ताल की उससे जरुरत की कई सामग्रियों का टोटा हो गया। ट्रकों के पहिए थमने के कारण सब्जियों के साथ ही जरुरत के अन्य सामानों की सप्लाई नहीं हो सकी। आलम ये हो गया, कि सब्जी मंडियों तक सब्जियों की सप्लाई नहीं हो सकी जिसके कारणा बाजार से सब्जियां गायब हो गई।

