खबर वर्ल्ड न्यूज-उत्तर बस्तर कांकेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोदागांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हितग्राही कृषक दयाराम आरदे ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए उपस्थित लोगों को बताया कि वर्ष 2021-22 में फसल बीमा योजना के तहत अपने खेतों के फसल का बीमा करवाया था। फसल की क्षति होने की स्थिति में इसके तहत उन्हें लगभग 46 हज़ार रुपए की बीमा राशि सीधे उनके खाते में जमा हुई। इस राशि से उन्हें खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिली और अच्छी फसल प्राप्त की। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी बीज, खाद और दवाईयों सहित खेती कार्य हेतु अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मदद मिल रही है। आरदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित हैं, जिससे लाभान्वित होकर सभी किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आगे भी ऐसे ही किसानों के हित में योजनाएं सरकार द्वारा संचालित होती रहेंगी। कृषक दयाराम ने फसल बीमा योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
Trending
- सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न

