खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिला था, कि ग्राम हाटगुडा में एक व्यक्ति जो अपने पास में अवैध नशा के उपयोग में लाई जा रही दवाई सीरप तथा आमागुडा चैक मेन रोड में एक लाल रंग के क्रेटा वाहन में सवार दो व्यक्ति जो अपने अधिपत्य में अवैध रूप से नषीली सीरप काफी मात्रा में रखकर बिक्री हेतु तस्करी कर रहे है। सूचना पर अलग-अलग टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीमों के द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों अमन बघेल, अभिषेक जैन तथा सचिन उपाध्याय निवासी जगदलपुर के कब्जे से 150 नग अवैध नशा के उपयोग में लाई जा रही अवैध दवाई सीरप बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियो का उक्त कृत्य एनडीपीएस. एक्ट की परिधि में आने पर उक्त अवैध नशीली दवाई को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एनडीपीएस. एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायालय रवाना किया गया।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

