खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नव वर्ष के पहले दिन की शुरूआत बस्तर की अराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं की लंबी कतार लगाकर देवी दर्शन एवं पूजा-पाठ के साथ किया। लोगों ने अपने दिन की शुरुआत भगवान को याद करके किया और इस वर्ष घर, परिवार देश में सुख समृद्धि के लिए कामना की। नव वर्ष 2024 का जश्न देर रात से ही शुरू हो गया था। लोगो ने 2023 को विदाई देने के बाद नव वर्ष का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया, लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। सोशल मीडिया में भी बधाइयों का दौर आज भी जारी रहा। बस्तर जिला मु यालय सहित आस-पास के क्षेत्र में नए साल के अवसर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों, तेज र तार में बाइक चलाने वालों सहित असामाजिक तत्वों पर नजर रखने पुलिस की विशेष टीम की तैनात की गई थी। पुलिस ब्रीद एनाइलाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

