खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजुर सिविल अस्पताल के डॉ. पीयूष सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान एक 18 वर्षीय युवती का कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। डॉ.पीयूष सिंह ने बताया कि युवती की स्थिति सामान्य है, उन्होने क्षेत्र के लोगो को सावधानी बरतने कहा है। उल्लेखनिय है कि पखांजुर कोरोना वायरस (जेएन-1) के देश में दस्तक देते ही कांकेर जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के मार्गदर्शन में 28 दिसंबर को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। डॉ. खरे ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन, आईसोलेशन बेड, आक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड, वेन्टीलेटर युक्त बेड की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता का आंकलन के साथ व्यवस्था की गई है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

