खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जमीन लेनदेन मे धोखाधड़ी Fraud करने वाले परवेज़ ख़ान की गिरफ्तारी हुई है। खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि आरोपी परवेज़ ख़ान पिता शमशेर ख़ान करिश्मा स्टूडियो गीतांजलि नगर रायपुर भावना नगर मे संपत्ति ख़रीदी की और विक्रेता को समय पर पूरा भुगतान नहीं किया साथ ही कई तारीकों से गंभीर वित्तीय नुकसान और मानसिक तनाव पैदा किया।
कई महीनों की जांच और गहन निरीक्षण के बाद चेक बाउंस केस और गलत जानकारी देने के आरोप में परवेज़ ख़ान को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

