खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिला के गेरवानी रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक के चालक ने बाईक सवार दो लोगों को ठोकर मार दिया। इससे एक युवक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलहिया पारा निवासी अंकित केरकेट्टा 22 साल अपने पड़ोसी सुनील केरकेट्टा 30 साल के साथ बाईक से रायगढ़ आ रहा था।
तभी स्टार ढाबा के पास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में स्टार ढाबा के पास ट्रक चालक ने ठोकर मारा। इससे अंकित की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सुनील को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि अंकित केरकेट्टा अनुकंपा नियुक्ति के काम के लिए अपने पड़ोसी युवक के साथ रायगढ़ आ रहा था। अंकित केरकेट्टा के पिता सुभरा पंचायत लैलूंगा के स्कूल में शिक्षक थे। पिता के निधन के पश्चात अंकित अनुकंपा नियुक्ति के लिए दस्तावेज तैयार कर रहा था।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

