khabarworld24.-कोरबा। होली के दिन कोयला व्यवसायी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर की है। खरमोरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनिल यादव होली के दिन अपने दोस्तों के साथ रजगामार गए थे। प्रेमनगर इलाके में उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं है। उन्होंने अर्पित, अभिषेक, अंजू और यश दास नामक युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार को आशंका है कि आंतरिक चोटों के कारण अनिल की मौत हुई है। अनिल यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

