khabarworld24.-रायपुर। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है. राजेंद्र जग्गी ने कहा कि चैंबर के इस सफर को यहीं विराम देने का निर्णय लिया हूं. 35 वर्षों से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यापारियों की सेवा करने का जो अवसर मुझे मिला वह मेरे जीवन का एक अनमोल अध्याय रहा. इस दौरान संगठन की अनेक जिम्मेदारियों को निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और हर कदम पर आप सबका जो अपार स्नेह और सहयोग मिला वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.
जग्गी ने कहा, विगत कार्यकाल में जब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवा देने का अवसर मिला, तब अमर पारवानी के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. जब अमर पारवानी ने चेंबर चुनाव से अपने कदम पीछे हटाए हैं तो मैं भी उनके साथ अपने इस सफर को यहीं विराम देने का निर्णय लेता हूं. चैंबर में किसी भी भूमिका में अब आगे नहीं रहूंगा, क्योंकि यह सफर आपके प्रेम, आपके विश्वास और आपकी ताकत से ही सार्थक था और अब इसे सम्मानजनक विराम देना ही उचित होगा, लेकिन मेरी यह यात्रा केवल पद तक सीमित नहीं थी. यह व्यापारियों के अधिकारों, उनके स्वाभिमान और उनके संगठन की गरिमा के लिए थी.
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

