khabarworld24.-बिलासपुर। बलरामपुर जिले में कन्हर नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के दौरान सिपाही शिव बचन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या की घटना पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले को अवकाशकालीन पीठ के समक्ष पेश किया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की है कि बार-बार अवैध खनन पर रोक के निर्देशों के बावजूद ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं। अदालत ने राज्य के खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी करते हुए विस्तृत जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को तय की गई है।
मालूम हो कि झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार की रात वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध रेत खनन पर कार्रवाई कर रही थी। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल शिव बचन सिंह ने एक रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो एक दूसरे चालक ने उन्हें कुचलते हुए वाहन भगाकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रदेश की नदियों से हो रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ कई याचिकाओं पर पहले से ही सुनवाई चल रही है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

