khabarworld24.- रायपुर। राजधानी में 6 साल की मासूम को कुत्तों ने नोंच लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मासूम अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर पर खेलने जा रहा था। तभी सड़क पर खड़े कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मासूम के पेट के हिस्से को दांतों से नोंच दिया। फिलहाल इस घटना में परिजनों ने पुरानी बस्ती पुलिस और नगर निगम कमिश्नर को डॉग मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले को लेकर दीपक केवलानी ने बताया कि वह लाखे नगर के सिंधी मोहल्ले में रहता है।
मोहल्ले में मुरली किंगरानी अपने परिवार के साथ रहता है। उसने अपने घर पर 4-5 आवारा कुत्ते पाल रखे हैं। जो अक्सर आते जाते लोगों पर अटैक करते हैं। शनिवार को उनका बेटा वंश केवलानी दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस के घर पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान गली में खड़े दो-तीन कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वंश के पेट के आसपास गंभीर चोटें आई है। उनके पिता दीपक ने बताया कि वंश के इलाज में डॉक्टर ने कहा है कि उसे 5 इंजेक्शन लगेंगे। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर, पुरानी बस्ती थाना और पार्षद के पास इस घटना को लेकर शिकायत की है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

