khabarworld24.-धमतरी। पुलिस यातायात द्वारा दशहरा महोत्सव में आने वाले वाले आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु एकलव्य खेल परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जिसमें दशहरा महोत्सव देखने आने वाले आमजन अपने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को एकलव्य खेल परिसर में पार्किंग कर सकेगें। दशहरा महोत्सव के दौरान अंबेडकर चौक से नहर नाका, दानीटोला तक भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध रहेगा, साथ ही घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक में तीनपहिया, चारपहिया वाहन पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सदर मार्ग से होकर आने वाले आमजन रामबाग होकर ब्रम्ह चौक होते हुए पार्किंग स्थल एकलव्य खेल परिसर पहुंचेंगें, इसी प्रकार अंबेडकर चौक, रूद्री की ओर से आने वाले आमजन भी लक्ष्मी निवास, ब्रम्ह चौक होकर पार्किंग स्थल एकलव्य खेल परिसर पहुंचेंगें, नहर नाका, दानीटोला की ओर से आने वाले आमजन समारू हॉटल के सामने से होकर एकलव्य खेल परिसर में वाहन पार्किंग करेगें। यातायात पुलिस दशहरा महोत्सव देखने आने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक, आमजन से अपील करती है, कि आम रास्ता में अपने वाहन को बेतरतीब खड़े न करे, यातायात पुलिस के द्वारा बनाये गये अस्थायी पार्किंग में ही अपने वाहन को पार्क कर असुविधा से बचे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

