khabarworld24.-रायगढ़ । पतरापाली में स्थित जिंदल स्टील एंड प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री के खिलाफ करीब सात गांव के ग्रामीणों ने आज विरोध जताया। सुबह करीब नौ बजे से काफी संख्या में ग्रामीण परसदा के स्लैग यार्ड के पास पहुंच गए और यार्ड का गेट बंद कर वहीं धरना प्रदर्शन करने लगे।
उनकी मांग थी कि गरम स्लैग जो जिंदल फैक्ट्री से यार्ड में लाया जा रहा है, उसे ढंक कर लाए और उन भारी वाहनों की रफ्तार तेज न हो। ग्रामीण काफी देर तक यहां बैठकर अपना विरोध जता रहे थे। बाद में जब इसकी जानकारी जिंदल फैक्ट्री के अधिकारियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाईश दी। जहां उन्होंने व्यवस्था सुधारने की बात कही, तब तकरीबन एक बजे ग्रामीणों ने अपना विरोध खत्म किया। बताया जा रहा है कि जिंदल फैक्ट्री से जब ट्रक में गरम स्लैग निकलकर यार्ड लाया जाता था, तो रास्ते के कई गांव के लोगों के साथ ही राहगिरों को भी परेशानी होती थी। ऐसे में आज परसदा, मुरारीपाली, डोंगाढकेल, केराझर, किरोड़ीमल नगर, चिराईपानी व उच्चभिट्ठी के ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका यह भी कहना था कि स्लैग का सड़कों में गिरने और भारी वाहनों के कारण सड़क की हालत भी खराब होते जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

