khabarworld24.-बिलासपुर। जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर ने विशेष पहल की है। कलेक्टर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दे दी है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालय और स्कूल-कालेज में ध्रुमपान करने और बेचने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने को कहा है। यानी स्कूल-कालेज के आसपास के पान ठेला पर भी चलानी कार्रवाई होगी। जिला कलेक्टर का उद्देश्य है कि स्कूल-कालेज और सरकारी कार्यालय को नशा मुक्त बनाना। जिसके लिए कलेक्टर ने इस अभियान की शुरुआत की है। खासतौर से स्कूल, कालेज इसके लिए बेहद संवेदनशील हैं, क्योंकि स्कूली बच्चे इन्हें देखकर कई बार धूम्रपान करना सीख जाते हैं। ऐसे में स्कूल के दायरे में इसका चलन रोकने के लिए कड़े कदम उठाया जा रहे है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटपा एक्ट जिले में लागू की है और राजपत्रित अधिकारियों को चलानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत वे भी धूम्रपान बेचने और उसका सेवन करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

