khabarworld24.-मुंगेली। काला साया का भय दिखाकर 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने ठगने वाले दो कथित साधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र का है। रौनाकापा निवासी वीर कुमार साहू के घर 28 सितंबर को दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में आए और पूजा करने के बहाने ठगी कर भाग निकले। साहू ने पुलिस को बताया कि दोनों व्यक्ति उसकी पत्नी पुष्पा साहू को काला साया का डर दिखाकर पूजा करने की बात कहने लगे। उन्होंने सोने की एक फुल्ली, चांदी की एक जोड़ी पायल और 70,000 रुपये नकद ठग लिए। ठगी के बाद दोनों साधु फरार हो गए।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मुंगेली-लालपुर रोड से दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजय लालदेव (37 वर्ष) और बिदुर कुमार लालदेव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने रौनाकापा में पूजा करने के बहाने ठगी करने की बात कबूल कर ली। उनके पास से 70,000 रुपये नकद, चांदी की एक जोड़ी पायल, सोने की एक फुल्ली, और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि मंजय लालदेव ने सात महीने पहले बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में भी पूजा के नाम पर एक महिला से चांदी की पायल ठगी थी। उसे भी अब जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

