khabarworld24.-बालोद । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत काफी बरसात को देखते हुए नदी नाले तूफान में है किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत पुलिस की टीम के द्वारा नदी किनारे रहने वाले, नहाने जाने वालों को पुलिस के द्वारा सजग किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बांगो क्षेत्र में गोकुल सिंह पिता महेश राम उम्र 45 वर्ष निवासी पोड़ी उपरोड़ा थाना बांगो जो मछली पकड़ने तान नदी पोड़ी गया था नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के बीचो-बीच फंस गया। जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिलते ही नदी में फंसे हुए व्यक्ति को पुलिस के द्वारा नदी में कूद कर और सूझबूझ एवं ग्रामीणों की मदद से बांगो पुलिस के द्वारा बाढ़ में फंसे हुए व्यक्ति को सकुशल निकल लिया गया। इस उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षक उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक 215 ओम प्रकाश डिक्सेना, डायल 112 आरक्षक 895 सुरेंद्र कंवर, 50 अनिल पोरते, 850 मानस मनी पैकरा, 760 अशोक खरे को प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

