Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’

    May 25, 2026

    सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी

    May 25, 2026

    नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’
    • सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी
    • नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें
    • IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर
    • अचार-चटनी ही नहीं कच्चे आम का जूस भी बनता है टेस्टी, शरीर को करता है ठंडा, जानें आम पन्ना के फायदे
    • खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
    • बिलासपुर में प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कस्टडी में आरोपी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र अध्यक्ष बोले- पार्टी के 7 वादे, पक्के इरादे!
    दिल्ली

    हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र अध्यक्ष बोले- पार्टी के 7 वादे, पक्के इरादे!

    adminBy adminSeptember 18, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

     khabarworld24.-नई दिल्ली: हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गारंटी पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की सात गारंटियां गिनाईं हैं। कांग्रेस का कहना था कि राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा और हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।
    हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान का कहना था कि बीजेपी के शासन में हरियाणा में अपराध बढ़ गए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह देगी। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लोगों की कठिनाई कम करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी। रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा। 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा. हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा। 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।
    हरियाणा के लिए कांग्रेस की गांरटी 1. 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपए तक मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जाएगा. 2. महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे. 500 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा. 3. 2 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी. नशा मुक्त हरियाणा पहल की जाएगी. 4. वृद्धावस्था, दिव्यांगता और विधवा पेंशन 6000 रुपए होगी.पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली होगी. 5. जाति जनगणना कराई जाएगी. क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाई जाएगी.
    न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाएगी. तत्काल फसल मुआवजा मिलेगा. 7. गरीबों के लिए आवास लाएंगे. 100 गज का प्लॉट दिया जाएगा. 3.5 लाख रुपये की लागत वाला 2 कमरों का घर दिया जाएगा. दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के हिस्से के रूप में गारंटी कार्ड जारी किया गया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।
    ‘जिस गांव से जितना ज्यादा वोट, उसे उतनी नौकरी’, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर समय कम है और राज्य में राजनीति का पारा भी गर्मा चुका है। इसी बीच फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चुनावी जनसभा के दौरान मंच से खुलेआम वोट के बदले नौकरी देने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता यह भी कहते दिखे कि जिस गांव से जितने ज्यादा वोट मिलेंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरी भी मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नीरज शर्मा कह रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख नौकरी देने जा रहे हैं। जिताकर भेज दो, इसमें से 2 हजार का कोटा हमें मिलेगा। 50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश की गई है। जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेंगे, उस गांव को उतनी नौकरी मिलेगी। यह सिर्फ मेरा फैसला नहीं है, यह सभी का फैसला है, कल को आप इसे मुझे पर ना थोप दें।
    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस नेता नीरज शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”हुड्डा की नीयत और कांग्रेस के असली चाल चरित्र का प्रचार करते हुए, कांग्रेस मेनिफेस्टो का पहला वादा नौकरी फिर पर्ची-खर्ची पर बाटेंगे।” हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता नीरज शर्मा ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी सेल ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया। इनकी सरकार में कोई भर्ती नहीं हुई, सिर्फ पेपर लीक हुए हैं। मैं एक ही बात कहना चाहता हूं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं की नौकरी दी जाएगी। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो राज्य में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के खाते में 40 सीटें आई थी। वहीं, जेजेपी को 10 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी। भाजपा और जेजेपी ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग की बात नहीं बन पाने के कारण जेजेपी ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पहले गठबंधन के कयास लग रहे थे। बाद में दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय

    May 24, 2026

    धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

    May 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

    May 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,143

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,298

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,224
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’

    By Khabar WorldMay 25, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रहे एक खतरनाक दंतैल…

    सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी

    May 25, 2026

    नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें

    May 25, 2026

    IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’

    May 25, 2026

    सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे ₹65 लाख का गांजा, गरियाबंद पुलिस को हफ्तेभर में तीसरी बड़ी कामयाबी

    May 25, 2026

    नौतपा आज से शुरू, इससे डरे नहीं नवपता ना पड़े तो क्या होगा? जानें

    May 25, 2026

    IPL 2026: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से रौंदा; पंजाब और कोलकाता का सफर खत्म

    May 25, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक महा-संग्राम: चौथे रविवार को फिर गरजी रितेश देशमुख की फिल्म, 100 करोड़ी क्लब से बस एक कदम दूर

    May 25, 2026

    अचार-चटनी ही नहीं कच्चे आम का जूस भी बनता है टेस्टी, शरीर को करता है ठंडा, जानें आम पन्ना के फायदे

    May 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.