khabarworld24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोयला लेवी मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात करने जेल पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सब कुछ बहुत स्पष्ट है. भारतीय जनता पार्टी तो शुरू से ही कह रहे हैं कि सांच को आंच नहीं. कांग्रेस की सरकार में सिंडिकेट का जन्म हुआ था. जब संलिप्तता नहीं है तो ऐसी कौन सी बात है जो जेल में जाना पड़ गया. किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार की सीमा लांघ दी. जिनकी जमानत नहीं हो रही है, वे सभी लोग जेल में हैं. अत्याचार आपकी सरकार में हुआ है, भ्रष्टाचार आप करें, आपके लोग करें. कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. टारगेट करने की बात बहुत हास्यास्पद है. जनता सब समझती है इसलिए पांच सालों में ही सरकार चली गई. कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे के संगठन में टिप्पणी वही करता हैं, जो फुर्सत में रहते हैं. उनके दौरे का फर्क पहले भी नहीं पड़ा, अभी नहीं पड़ेगा.
Trending
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

