khabarworld24.-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने राह चलती महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अब तक चेन स्नेचिंग के 7 मामलों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और करीब 6 लाख रुपए के करीब 6 चेन को जब्त किया है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बीते दिनों से नेवई और मोहन नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही थीं। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने क्राइम और थानों की टीम को एक्टिव किया।आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट दुर्ग के साथ थाना नेवई, मोहन नगर और भिलाई भटूट्ठी पुलिस ने पतासाजी शुरू की। पुलिस की टीम ने संदेहियों पर निगाह रखी। घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर टीम ने आरोपी की पहचान भरत गुप्ता उर्फ राहुल (24 साल) निवासी बजरंगपारा हथखोज, पुरानी भिलाई के रूप में की। इसके बाद घेरांबदी कर उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वो पहले भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिर से ऐसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहले उसने 6 महीने पहले भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की। इसके बाद उसने फरवरी माह में थाना नेवई क्षेत्र से मैत्रीकुंज में टहल रही महिला के गले से सोने की चेन लूटा। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसका हौसला बढ़ा और उसने एक के बाद एक लगातार 4 चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

