khabarworld24.-जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने मारपीट के दौरान मारपीट में चाकू, हाकी, और स्टंप जमकर एक दूसरे पर बरसाए गए हैं। बताया गया कि ये स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं, जो पुराने विवाद को लेकर आपस में भिंड़ गए। इसके बाद दोनों की गुटों के छात्र पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी बुरी तरह पीटा गया।
दरअसल, पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक में दो अलग-अलग स्कूलों के छात्र आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे और लात घूंसे चलने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि किसी पुराना विवाद को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनों गुटों द्वारा पचाकू, हाकी, क्रिकेट स्टंप जैसे हथियार के साथ जबरदस्त मारपीट हुई है। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी पीटा गया। वहीं मारपीट के बाद दोनो गुटों के छात्र थाने पहुंचे जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं स्कूली बच्चों में गैंगवार की खबर की सूचना पर तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने गए नाबालिक की भी जमकर पिटाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्कूली छात्र नाबालिग है। पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक का ये पूरा मामला बताया जा रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

