khabarworld24.-कोरबा। अपने चार साल के बेटे को साथ में लेकर बैंक जाने निकली एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। पांच दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्ली की है। यहां निवासरत एक महिला 12 जून को सुबह 10 बजे घर से चार साल के अपने बेटे को साथ में लेकर ग्राम पोड़ी स्थित यूनियन बैंक जाने निकली। इसके बाद से मां-बेटे दोनों घर नहीं पहुंचे।
स्वजनों ने अपने स्तर पर उन दोनों की खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चलने से पाली थाना में सूचना दी है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर अपने स्तर पर पतासाजी कर रही है। पांच दिन बाद भी मां-बेटे का पता नहीं चलने से स्वजन काफी परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि रिश्तेदारों व परिचित से भी संपर्क कर पतासाजी का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन दोनों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

