khabarworld24.-कांकेर। अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. रात्रि 11 बजे से ग्रामीण मचांदुर नाका पहुंचे और सुबह 4 बजे तक नाका में डटे रहे. ग्रामीणों के मुताबिक, रोजाना चारामा क्षेत्र के माहुद, हाराडुला, तेलगुड़ा, भिरौद, खरथा, किलेपार, आरौद समेत अन्य घाटों से रेत की अवैध का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है. शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण रातभर मचांदुर नाका के पास डटे रहे. रात्रि में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपने गांव लौटे. ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद रात्रि में ही प्रशासन की टीम ने रेत से भरे हाईवा का पंचनामा तैयार किया. लेकिन वाहन जब्ती की कार्रवाई नहीं की. ग्रामीणों ने बताया, अवैध रूप से धड़ल्ले से रेत का खनन किया जा रहा है. रेत तस्करों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही. खनिज माफिया एनजीटी के आदेशों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे.
Trending
- महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
- कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं
- “बहनों की तरक्की, परिवार की शान—विष्णु भैया का यही अभियान”
- राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
- छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

